दरअसल थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान फिरोजाबाद के रहने वाले प्रमोद कुमार के रूप में हुई। प्रमोद प्राइवेट कंपनी में पिछले 4 महीने से कार्यरत थे। परिजनों ने कंपनी के कर्मचारियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।