शाहजहांपुर के मदनापुर विकासखंड के ग्राम सिकंदरपुर कलां में 25 वर्ष के बाद भी चकबंदी कार्य पूरा न होने पर मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं का निस्तारण करते हुए एक महीने में चकबंदी शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।