शाहजहांपुर: जमौर स्थित बॉटलिंग प्लांट में आपदा से निपटने के लिए आयोजित मॉकड्रिल, आग से बचाव के बताए तरीके
शाहजहांपुर के कांट-जलालाबाद रोड जमौर में स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट में मंगलवार को आपातकालीन रिस्पांस ड्रिल का आयोजन किया गया। एफएसओ ने आपातकाल की स्थिति से निपटने के उपाय बताए। अग्निशमन अधिकारी डॉ.बीएन पटेल ने अधिकारी-कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपायों, सुरक्षा प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में घब