मेहनगर: दहेज हत्या के मामले में ऊंचहुआ निवासी आरोपी को जिला न्यायालय ने सात वर्ष के कारावास व ₹4 हजार के अर्थदंड की सुनाई सजा
आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना पर दहेज हत्या के मामले में दर्ज मुकदमें में ऊंचहुआ निवासी आरोपी को न्यायालय ने सजा सुनाई है । आजमगढ़ माननीय न्यायालय कोर्ट नंबर 7 द्वारा बुधवार को मुकदमा उपरोक्त में दोष सिद्ध पाए हुए सुनाई गई । तरवां थाना क्षेत्र के ऊंचहुआ गांव निवासी आरोपी पुनवासी पुत्र हरी राजभर को 7 वर्ष के कारावास व 4 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई गई है ।