मेहनगर: रामगढ़ से मेंहनगर थाना की पुलिस टीम ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । निरीक्षक जयप्रकाश यादव व मय हमराह फोर्स ने महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी अजीत कुमार पुत्र हरिहर राम को रामगढ़ से गिरफ्तार किया । आरोपी पर संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।