मेहनगर: कोटा से तरवां थाना पुलिस टीम ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के दिशा निर्देशन में तरवां थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह व मय हमराह फोर्स ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित आरोपी राजन कुमार पुत्र स्वर्गीय सुदामा को कोटा से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर जेल भेज दिया है ।