मेहनगर: नत्थूपुर अंजानशहीद में कजरी महोत्सव का किया गया आयोजन, पूर्वांचल के बड़े लोकगीत कलाकारों ने दी अपनी प्रस्तुति
आजमगढ़ जनपद के नत्थूपुर अंजानशहीद स्थित शिव मंदिर के पास रविवार को 12वीं कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें पूर्वांचल के बड़े लोकगीत कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी । वही कजरी महोत्सव में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी । जिससे लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया ।