जमुई: सांप के डंसने से महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत
Jamui, Jamui | Jun 20, 2026 झाझा थाना क्षेत्र के नागीडैम के लहरिया तांड गांव में शनिवार कि सुबह 7 बजे के करीब सांप के डंसने से 45 वर्षीय मालती देवी की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दोपहर हो गई। मृतका राजकुमार तूरी की पत्नी थीं। शनिवार सुबह बिछावन की चादर उठाने के दौरान छिपे विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया था।