बिछिया: रामनगर में होने वाले आदि उत्सव को लेकर कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण
12, मई मंगलवार को शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जिले के ऐतिहासिक रामनगर में आगामी 15 और 16 मई को दो दिवसीय आदि उत्सव का आयोजन होने जा रहा हैl जहां इसके पहले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक ने स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है l जिसमें संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी भी किए गए हैं l