कासगंज: जिले में डीएम के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली की गई जब्त
जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। प्रशासनिक टीम ने जांच के दौरान अवैध खनन में संलिप्त वाहन को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई हेतु महिला थाना परिसर में खड़ा कराया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।