सत्तर कटैया: पंचगछिया पीएचसी में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गये एनएचएम कर्मियों ने अपनी मांग को लेकर किया जमकर नारेबाजी
पंचगछिया पीएचसी में एनएचएम कर्मियों ने समान काम समान वेतन सहित अन्य मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर तीसरे दिन भी डटे हुए हैं। हड़ताल पर गये कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। हड़ताल पर डटे प्रतिज्ञा कुमारी एवं रीता कुमारी सहित अन्य कर्मियों ने बताया कि जबतक उनकी मांगों पर सरकार विचार नहीं करेगी तबतक हड़ताल जारी रहेगा।