सत्तर कटैया: पंचगछिया रेलवे स्टेशन के पास से बिहरा थाना पुलिस ने रकिया गांव से दो सप्ताह पूर्व भगाई नाबालिग लड़की को किया बरामद
पंचगछिया रेलवे स्टेशन के पास से बिहरा थाना पुलिस ने दो सप्ताह पूर्व रकिया गांव से भगाई गयी नाबालिग लड़की को बरामद किया। बरामद लड़की से बिहरा थाना पुलिस ने आवश्यक जानकारी प्राप्त कर अग्रतर कार्रवाई शुरू की। मालूम हो कि दो सप्ताह पूर्व रकिया से एक नाबालिग लड़की को भगा लिया गया था। पीड़ित घरवालों ने रवि पासवान सहित अन्य पर आरोप लगाते लड़की बरामद की मांग की थी।