सत्तर कटैया: सत्तर कटैया प्रखण्ड कार्यालय में नवपदस्थापित बीडीओ रोहित कुमार साह का प्रखंड प्रमुख ने योगदान के बाद किया स्वागत
सत्तर कटैया प्रखण्ड कार्यालय में नवपदस्थापित बीडीओ रोहित कुमार साह ने लिया योगदान। प्रखण्ड प्रमुख सिन्धु कुमारी ने नवपदस्थापित बीडीओ को योगदान के बाद बुके देकर सम्मानित किया। योगदान के बाद बीडीओ ने कहा कि विकासात्मक योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। प्रखण्ड क्षेत्र के कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी किया स्वागत।