सत्तर कटैया: पंचगछिया पीएचसी से विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता रैली, 11 जुलाई से आयोजित
पंचगछिया पीएचसी से विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली। पीएचसी प्रभारी डा. दिलीप कुमार मंडल ने बताया कि 11 जुलाई से 31 जुलाई तक होनेवाले इस कार्यक्रम को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर हेल्थ मैनेजर राजकुमार सिंह, बीसीएम विजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।