खुरई: नपा सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, नगर में जगह-जगह कचरे के ढेर
Khurai, Sagar | Nov 5, 2026 गुरुवार सुबह से नपा के सैकड़ों सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये हैँ,सुबह से सफाई नहीं की जिससे जगह जगह कचरे के ढेर देखे गये, कर्मचारियों ने जुलुस निकालकर नारेबाजी की, सुबह 10 बजे कर्मचारियों ने बताया कि अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाये, या उनका वेतन 25 हजार किया जाये, अभी 10 हजार से कम मिलते है इतने में परिवार नहीं चलता है।