Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

मुसाफिरखाना में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश चारों तहसीलों में 120 शिकायतें प्राप्त, 10 मामलों का मौके पर निस्तारण अमेठी। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मुसाफिरखाना में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय चौहान ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता और निष्पक्षता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने की। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। मुसाफिरखाना तहसील में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं गौरीगंज तहसील में 22 शिकायतों में से तीन, अमेठी तहसील में 28 शिकायतों में से एक तथा तिलोई तहसील में प्राप्त 35 शिकायतों में से तीन शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजा गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस के समापन पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं जल संचयन की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना नितेश राज, जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, तहसीलदार मुसाफिरखाना सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Amethi, Amethi | Jul 18, 2026

MORE NEWS

🚨 जल जीवन मिशन की बड़ी लापरवाही!

अमेठी 
टूटी पाइपलाइन से लगातार बह रहा पानी, बाजार शुक्ल के खालिस बाहरपुर गांव में जलभराव... सड़क बनी फिसलन का अड्डा। ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगाई गुहार। सुनिए क्या कहां?

#Amethi #JalJeevanMission #Jagdishpur #WaterLogging #UPNews #GroundReport #KhabarPublic #ViralNews #PublicIssue #AmethiNews

🚨 जल जीवन मिशन की बड़ी लापरवाही! अमेठी टूटी पाइपलाइन से लगातार बह रहा पानी, बाजार शुक्ल के खालिस बाहरपुर गांव में जलभराव... सड़क बनी फिसलन का अड्डा। ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगाई गुहार। सुनिए क्या कहां? #Amethi #JalJeevanMission #Jagdishpur #WaterLogging #UPNews #GroundReport #KhabarPublic #ViralNews #PublicIssue #AmethiNews

Amethi, Amethi | Jul 18, 2026

सुल्तानपुर में पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग की हत्या #now44news #ytshorts #breakingnews #sultanpur

सुल्तानपुर में पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग की हत्या #now44news #ytshorts #breakingnews #sultanpur

Amethi, Amethi | Jul 18, 2026

🚨 क्या किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा प्रशासन?

अमेठी के पूरे परमानंद शुक्ल (बासूपुर, गौरीगंज) में अधूरा पुल ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। स्कूली बच्चे, महिलाएं और किसान लोहे के सरियों के सहारे नहर पार करने को मजबूर हैं। हर दिन लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।

ग्रामीणों की मांग: पुल बनने तक तत्काल अस्थायी पुल या सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की जाए।

#Amethi #Gauriganj #Bridge #AmethiNews #KhabarPublic #UttarPradesh #ViralNews #PublicIssue

🚨 क्या किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा प्रशासन? अमेठी के पूरे परमानंद शुक्ल (बासूपुर, गौरीगंज) में अधूरा पुल ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। स्कूली बच्चे, महिलाएं और किसान लोहे के सरियों के सहारे नहर पार करने को मजबूर हैं। हर दिन लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग: पुल बनने तक तत्काल अस्थायी पुल या सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की जाए। #Amethi #Gauriganj #Bridge #AmethiNews #KhabarPublic #UttarPradesh #ViralNews #PublicIssue

Amethi, Amethi | Jul 18, 2026