छबड़ा रोड पर सड़क हादसा: 19 वर्षीय युवती की मौत, बल्गर की टक्कर से हुआ हादसा कवाई कस्बे में देर रात स्टेट हाइवे पर छबड़ा रोड स्थित खेत के पास हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी राजपाल तंवर ने बताया कि कृष्णा पत्नी हेमेंद्र उम्र 19 वर्ष निवासी कडैयावन थाना छबड़ा रविवार रात छबड़ा रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक खेत पर थी।