आज लोक सेवक आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर विभिन्न जनहित एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस दौरान अपने विधान परिषद क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों — माँ ताराचंडी, गुप्ता धाम, माँ भालुनी भावनी धाम एवं माँ मुंडेश्वरी धाम — को पर्यटन सर्किट से जोड़ने, इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों के मानदेय एवं मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, सड़क, बिजली आदि के सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से विचार-विमर्श किया । मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही कैमूर एवं रोहतास जिले के दौरे का आश्वासन दिया।
विधान पार्षद संतोष सिंह ने शेयर की तस्वीर...
Bhabua, Kaimur | Jun 2, 2026