डुमरी कटसरी: श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने भोरहां गांव से 6 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने भोरहां गांव से 6 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भोरहां गांव से शराब कारोबारी रामदेव राय को 750ml 6 बोतल के साथ गिरफ्तार कर मध्य निषेध के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में शिवहर जेल भेज दिया गया है।