डुमरी कटसरी: श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने रामबन से मारपीट के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार
श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रामबन गांव से दो मारपीट के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मारपीट का आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के रामबन गांव के अशोक सिंह व संजीव कुमार सिंह है. जो काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी है।