ट्रेनिंग पूरी कर गांव लौटे दो अग्निवीर जवानों का भव्य स्वागत, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र
#facebookreels
#facebookpost #TopFans #Kotdinews
#Agniveerrajulalteli
#Agniveerrajkumarmali
कोटड़ी। भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होने के बाद प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार अपने गांव लौटे राजू लाल तेली एवं मालीखेड़ा निवासी राजकुमार माली का ग्रामीणों ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। दोनों जवानों के सम्मान में गांव में देशभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कोटड़ी पहुंचने पर खोलपुरा पेट्रोल पंप से विशाल स्वागत जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर, मालाएं पहनाकर एवं साफा बांधकर जवानों का अभिनंदन किया। यह जुलूस नेहरू नगर, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार, शीतल भवन और चौकी का मंदिर होते हुए चारभुजा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में वंदे मातरम्, भारत माता की जय और भारतीय सेना के जयघोष गूंजते रहे। चारभुजा मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने दोनों जवानों के साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा गांव और देश का गौरव हैं। समारोह में उपस्थित लोगों ने युवाओं से सेना सहित अन्य राष्ट्रीय सेवाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित सैनिक केवल अपने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश का सम्मान होते हैं।
Badgaon, Udaipur | Jun 24, 2026