खुरई: किसान ने तहसीलदार से झूठी रिपोर्ट लिखाने की शिकायत की, कहा- जहां नरवाई जलाने का मामला दर्ज हुआ वहां नरवाई है ही नहीं
Khurai, Sagar | Apr 21, 2025 सोमवार शाम लगभग 5 बजे दर्जनों किसानों ने एक किसान पर झूठी रिपोर्ट लिखाने की शिकायत तहसीलदार से की है। पिछले दिनों बनहट के किसान राजन कुर्मी पर नरवाई जलाने का मामला दर्ज किया गया था किसान ने बताया उस जगह पर उसने मसूर बोई थी जिसकी नरवाई नहीं होती। जिस जगह गेहूं की फसल बोई थी उसकी नरवाई ज्यों की त्यों खड़ी है उसपर देहात थाने में दर्ज मामला वापिस लिया जाए