खुरई: शराब पीकर पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, शादी में चढ़ाया गया जेवर भी छीना, एसडीओपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई
Khurai, Sagar | Apr 20, 2025 रविवार दोपहर लगभग 2 बजे आवास कालोनी निवासी रश्मि अहिरवार ने एसडीओपी कार्यालय में शिकायत की है कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता है। घर से बाहर निकाल दिया, शादी में उसे चढ़ाया जेवर भी अलमारी से पति निकाल ले गया,17 अप्रैल की रात में मारपीट की सुबह जब रिपोर्ट कराने जा रही थी तो रस्ते में पति ने फिर मारा लौटने के बाद जेवर का पूछा तो फिर मारा।