खुरई: चोरी गया भूसा मालवाहक डायल 100 ने पकड़ा, 2 गिरफ्तार, देहात थाने में मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Apr 19, 2025 देहात थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे भूसा चोरी के दो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। दरअसल गोलनी निवासी प्रीतम रैकवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके व उसके दो चाचाओं का भूसा खेत में 19 बोरों में रखा था। 18 अप्रैल को सुबह जाकर देखा तो बोरे नहीं मिले सूचना मिली कि एक मालवाहक ले गया डायल 100 को सूचना दी तो आरोपियों सहित भूसा पकड़ा गया।