खुरई: नरवाई जलाने के कलेक्टर के आदेश का किसानों ने किया विरोध, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, FIR वापस लेने की मांग की
Khurai, Sagar | Apr 21, 2025 सोमवार शाम लगभग 4 बजे दर्जनों किसानों ने नारेबाजी करते हुए नरवाई जलाने के कलेक्टर के आदेश का विरोध किया। किसानों का कहना है कि इस प्रकार से किसान परेशान हो जाएगा। यदि किसी और कारण से या किसी की साजिश से नरवाई मे आग लगती है तो भी किसान पर मामला दर्ज होगा। कई बात किसी के खेत की आग दूसरे खेत में पहुंच जाती है। किसानों पर दर्ज fir बापिस ली जाएं।