खुरई: नरवाई जलाने पर कलेक्टर के आदेश के बाद देहात थाने में 3 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पटवारी की शिकायत पर कार्रवाई
Khurai, Sagar | Apr 19, 2025 शनिवार शाम लगभग 4 बजे बनहट गांव की पटवारी रीना शाक्य ने देहात थाने में बनहट गांव के 3 किसानों पर नरवाई जलाने को लेकर मामला दर्ज कराया। पटवारी रीना शाक्य ने बताया कि कलेक्टर के आदेश के अनुसार अब खेतों की नरवाई जलाना प्रतिबंधित किया गया है नरवाई जलाने पर मामला दर्ज कराया जाना है। इसी को लेकर बनहट गांव के 3 किसानों पर नरवाई जलाने को लेकर fir कराई है