निज़ामाबाद: तहबरपुर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार युवक के 18 हजार रुपये कराए वापस
आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक युवक के 18 हजार रुपये पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आज बुधवार के दिन दोपहर 1 बजे वापस कराए गए है वही मिली जानकारी के अनुसार सेमरी गांव निवासी विकास पुत्र जगन्नाथ को 28 मार्च 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ब्लैकमेल किया और कॉल करने वाले ने कहा कि वह ऑनलाइन आपत्तिजनक वीडियो देखता है।