जहानाबाद: जहानाबाद में अग्नि सुरक्षा सप्ताह पर बच्चों की जागरूकता रैली, अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल ने दी जानकारी
अग्नि सुरक्षा सप्ताह (14 से 20 अप्रैल) के अवसर पर निजी विद्यालय के बच्चों द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल ने बताया कि रैली का उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। बच्चों ने नारे लगाकर आमजन को सतर्क रहने का संदेश दिया। जबकि अन्य गतिविधियां बुधवार सुबह करीब 11 बजे भी जारी रही।