कुंडा: कुंडा के चौसा गांव में घर की छत पर गिरा हाईटेंशन तार, टला बड़ा हादसा
कुंडा स्थित चौंसा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नरेंद्र सिंह के घर की छत पर मंगलवार शाम 5 बजे अचानक हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त छत पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष जताते हुए जर्जर तारों को बदलने की मांग की है।