कुलपहाड़: नेकपुरा में कुएं से मिला युवक का शव, तीन-चार दिन पुराना होने की आशंका, गांव में सनसनी
थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम नेकपुरा में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के सामुदायिक शौचालय के पास स्थित एक कुएं में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान ग्राम नेकपुरा निवासी 37 वर्षीय बृजेन्द्र राजपूत पुत्र अमरचन्द्र के रूप में हुई है। प