सिकंदरा: राजपुर में कच्चे मकान की छत गिरने से परिवार बाल-बाल बचा, मलबे में दबा सामान, प्रशासन ने मांगी नुकसान की जानकारी
लगातार हो रही बारिश के बीच राजपुर नगर पंचायत के अशोक नगर में रविवार सुबह करीब 10 बजे एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। छत गिरने से मकान में रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। हादसे के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। अशोक नगर न