पोटका प्रखंड के बांगो गांव में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण बामोन गोप के घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान एवं नगद राशि जलकर खाक हो गई। पीड़ित बामोन गोप ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य एक कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वे तुरंत घर पहुंचे।