शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगलसिंह नगर में पंचायती राज चुनावों के बहिष्कार का ऐलान, ओबीसी आरक्षण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,
ग्रामीणों ने सरपंच पद ओबीसी के लिए आरक्षित होने पर जताई नाराजगी, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों सहित वार्ड पंच में भी मतदान का बहिष्कार,
ग्राम पंचायत मंगलसिंह नगर की मतदाता सूची में कुल 1052 मतदाता दर्ज हैं,लेकिन इनमें ओबीसी वर्ग का एक भी मतदाता नहीं होने के बावजूद प्रशासनिक आरक्षण प्रक्रिया के तहत सरपंच पद ओबीसी वर्ग के लिए किया आरक्षित,
फिलहाल तहसीलदार पहुंचे मौके पर और SDM विक्रांत शर्मा और विधायक बाबूसिंह राठौड़ के आने की सूचना।
Chamu, Jodhpur | Oct 22, 2026