#पत्रकार_को_जान_से_मारने_की_धमकी___
#पुलिसिया_इकबाल_को_चुनौती____
#सीकरी______
सीकरी कस्बे में अवैध शराब के काले कारोबार का भंडाफोड़ करने वाले पत्रकार संदीप शर्मा पर जानलेवा हमला करने और उनके घर में घुसकर महिलाओं से घोर अभद्रता करने का एक आक्रोशित एवं चिंताजनक मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार के अनुसार कस्बे में स्थित भगत सिंह सर्किल पर बेखौफी से चल रहे अवैध शराब ठेके की जब पत्रकार संदीप शर्मा द्वारा उक्त खबर की कवरेज की गई तब खबर से बौखलाए बेखौफ शराब माफिया, संबंधित ठेकेदार एवं दुकान संचालक सहित 4-5 गुंडों द्वारा देर रात को लाठी-डंडों सहित पत्रकार के घर पर धावा बोल दिया था। पत्रकार के घर पहुंचकर इन बेखौफ अपराधियों द्वारा न सिर्फ पत्रकार को जान से मारने और हाथ-पैर तोड़ने की सरेआम धमकी दी गई थी बल्कि घर की दहलीज लांघकर अंदर घुसने का प्रयास भी किया गया था साथ ही घर में मौजूद पत्रकार की बुजुर्ग मां एवं अन्य महिलाओं से भी अभद्रता की गई थी, जिससे पत्रकार एवं परिवार दहशत में जी रहा है। उक्त मामले में लोगो का कहना है कि त्योहारी सीजन में तैनात भारी पुलिस बल को ठेंगा दिखाते हुए पत्रकार एवं परिवार से की गई दबंगई द्वारा पुलिसिया इकबाल पर भी सवाल खड़े कर दिए गए है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कस्बे में पुलिस कार्यशैली को चुनौती देते हुए इन बेखौफ आरोपियों द्वारा किए गए इस कायराना हमले के बाद पत्रकार संदीप शर्मा द्वारा भी शराब माफियाओं की गीदड़ भभकियों के आगे झुकने से साफ इनकार करते हुए बदमाशो को खुली चुनौती दी गई है कि जनहित के मुद्दों को उठाने से उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता है।
पत्रकार द्वारा पुलिस प्रशासन से सभी नामजद और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ घर में घुसने, जानलेवा धमकी देने और महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ करने की धाराओं में कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। कस्बे में पुलिसिया इकबाल को चुनौती देने वाली इस घटना पत्रकारों एवं आमजनों में भारी आक्रोश है। पत्रकार की सुरक्षा पुख्ता करने और पत्रकारिता के कार्य में बाधा डालने वाले इन रसूखदार गुंडों को अविलंब सलाखों के पीछे भेजने के लिए पुलिस पर चौतरफा दबाव बढ़ गया है।
उक्त मामले को लेकर सीकरी थानाप्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों पर बहुत जल्द कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया है।