#ब्रेकिंग #न्यूज़ #छतरपुर
शुष्क दिवस में भी बीच सड़क पर शराब बिक्री! गोरिया तिराहा में खुलेआम कारोबार, पुलिस-आबकारी की कार्रवाई पर उठे सवाल
छतरपुर। जिला प्रशासन द्वारा 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित किए जाने के बावजूद सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोरिया तिराहे में खुलेआम शराब बिक्री का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लाइसेंसी कंपोजिट शराब दुकान पर शुष्क दिवस के चलते ताला लगा रहा, लेकिन इसी दौरान अवैध शराब बेचने वाले सक्रिय नजर आए और बीच सड़क पर ही शराब की बिक्री शुरू कर दी।
मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का सवाल है कि जब प्रशासन ने शराब बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई थी, तो आखिर खुलेआम शराब कहां से पहुंची और किसके संरक्षण में इसकी बिक्री हो रही है?
सबसे बड़ा सवाल पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी खड़ा हो रहा है। आरोप है कि सार्वजनिक स्थान पर शराब बिक्री की जानकारी के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई।
अब देखने वाली बात यह होगी कि वीडियो या शिकायत सामने आने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करता है या शुष्क दिवस पर खुलेआम हुई शराब बिक्री का मामला भी केवल आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित रह जाएगा। Bundelkhand Wala SP Chhatarpur Bundeli Bauchhar Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार PRO Jansampark Chattarpur PRO Bhopal Sklnews24 Sanjay Awasthi Dharmendra Thagele इंडिया न्यूज़ टुडे Rakku Choudhary बिजावर विधानसभा की आवाज Yadav Monu बुलंद छतरपुर न्यूज़ 24 समय एक्सप्रेस बुंदेली भौकाल