घाटीगांव: पनिहार में तेज रफ्तार डंपर का कहर, साइकिल सवार घायल
ग्वालियर जिले के में 5 मई को हुए सड़क हादसे के मामले में गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। रेलवे पुलिया क्रॉसिंग के पास तेज और लापरवाहीपूर्वक चल रहे एक डंपर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी