जहानाबाद: डीएम अलंकृता पांडे ने कहा, बाबा साहब के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक
आंबेडकर जयंती के अवसर पर डीएम अलंकृता पांडे ने लोगों से बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। समाज में समानता, शिक्षा और न्याय को बढ़ावा देकर ही डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार किया जा सकता है। इस दौरान अन्य गतिविधियां मंगलवार शाम करीब 4 बजे जारी रहा।