मुजफ्फरपुर BJP महिला मोर्चा की बड़ी बैठक | ऑनलाइन प्रशिक्षण और आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति
भाजपा पूर्वी मुजफ्फरपुर जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विवेक कुमार की अध्यक्षता एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. मोनालिशा रॉय के नेतृत्व में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिला मोर्चा के ऑनलाइन प्रशिक्षण, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में महिला मोर्चा की कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Muzaffarpur #BJP #BJPMahilaMorcha #VivekKumar #DrMonalishaRoy