चूरू: पुलिस लाइन मैदान में ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रिकी केज ने दी प्रस्तुति, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ व चुरू विधायक रहे मौजूद
Churu, Churu | Feb 23, 2025 चूरू जिलामुख्यालय के पुलिस लाइन में तीन दिवसीय चूरू महोत्सव में रविवार देर शाम को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसडीएम बिजेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।