बिलग्राम: रहुला गांव में पुरानी जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, 13 वर्षीय बच्ची समेत 6 लोग घायल
Bilgram, Hardoi | Jan 18, 2025 बिलग्राम थाना क्षेत्र के रहुला गांव में पुरानी जमीनी रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे,झोपड़ी भी गिराई,13 वर्षीय बच्ची समेत 6 लोग हुए घायल।जानकारी के अनुसार प्रेमचंद और कमलेश के परिवारों के बीच वर्षों से चल रहे जमीनी विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। प्रेमचंद के अनुसार, कमलेश और उसके साथी पहले से घात लगाकर बैठे थे और उन्होंने उनके परिवार पर हमला कर दिया।