बिलग्राम: नेवादा परस गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव, एक दर्जन लोग घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Bilgram, Hardoi | Jan 17, 2025 मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के नेवादा परस गांव में मामूली विवाद ने भयंकर रूप ले लिया।दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों के साथ-साथ ईंट-पत्थरों की बौछार की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार सुबह लगभग 10:00 बजे वायरल हो रहा है