डोमचांच: पुरनाडीह बूथ का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि ने किया निरिक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने डोमचांच प्रखंड के पुरनाडीह व विंडोमोह मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले चुनाव में कम मतदान वाले डोमचांच के मतदान केन्द्रों पर जाकर निर्वाचन कार्य कर रहे बीएलओ से मतदान केन्द्र की न्यूनतम सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही उनके द्वारा की गयी तैयारियों एवं भरे गये विभिन्न प्रपत्रो की जानकारी ली।