पाली: बछलापुर निवासी पीड़ित ने ग्राम प्रधान के भाई पर आवास योजना के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया, जांच के आदेश
Pali, Lalitpur | May 13, 2026 ग्राम बछलापुर पुर निवासी पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए गांव के ग्राम प्रधान के बड़े भाई पर आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने की गंभीर आरोप लगाए थे। उक्त मामले में जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं।