गिधौर: गिद्धौर आवास पर विधायक ने सुनी जन समस्याएं, जल्द निष्पादन का दिया आश्वासन
Gidhaur, Jamui | Mar 29, 2026 झाझा के विधायक दामोदर रावत ने गिद्धौर स्थित अपने आवास पर रविवार को 12 बजे क्षेत्र से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न शिकायतें रखीं। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।