कैरो: कैरो में अंबेडकर जयंती पर सुखदेव उरांव ने कहा- शिक्षा व समानता से ही साकार होगा बाबा साहेब का सपना
कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर नगर में मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनके विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय और समानता के प्रति संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।