Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka
No video available

रमजान के महीने में मुसलमान बनकर भीख मांग रहे 5 हिंदु युवकों को पकड़ा सर पर टोपी गले में गमछा कुर्ता पजामा... #भीख #भिखारी #dtvnews #रमजानमहीना

83.6k views | Nagar, Bharatpur | Mar 25, 2024

MORE NEWS

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम पहुंचे डीग बाजार की चने की दुकान पर 

पुरानी यादें हुईं ताजा  दुकानदारों से मिले  यही रिश्ते मेरी असली ताकत 

नगर। सत्ता के गलियारों से निकलकर आज गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सीधे डीग बाजार की एक छोटी सी चने की दुकान पर पहुंच गए। दुकान देखते ही मंत्री की आंखों के सामने पुराने दिन सजीव हो उठे। उन्होंने दुकानदार भाइयों और वरिष्ठ नागरिकों से हाथ मिलाया, हालचाल पूछे और आशीर्वाद लिया।मंत्री ने भावुक होकर कहा
समय बदलता है, जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, लेकिन अपनी मिट्टी की खुशबू और अपनों का स्नेह कभी नहीं बदलता। यही संबंध मेरी सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। यह वीडियो डीग बाजार का है जब मंत्री अमृत योजना के तहत डीग रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करके अपने कार्यालय लौट रहे थे।

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम पहुंचे डीग बाजार की चने की दुकान पर पुरानी यादें हुईं ताजा दुकानदारों से मिले यही रिश्ते मेरी असली ताकत नगर। सत्ता के गलियारों से निकलकर आज गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सीधे डीग बाजार की एक छोटी सी चने की दुकान पर पहुंच गए। दुकान देखते ही मंत्री की आंखों के सामने पुराने दिन सजीव हो उठे। उन्होंने दुकानदार भाइयों और वरिष्ठ नागरिकों से हाथ मिलाया, हालचाल पूछे और आशीर्वाद लिया।मंत्री ने भावुक होकर कहा समय बदलता है, जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, लेकिन अपनी मिट्टी की खुशबू और अपनों का स्नेह कभी नहीं बदलता। यही संबंध मेरी सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। यह वीडियो डीग बाजार का है जब मंत्री अमृत योजना के तहत डीग रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करके अपने कार्यालय लौट रहे थे।

Nagar, Bharatpur | Jul 19, 2026

#अद्भुत_अविश्वनीय_अकल्पनीय__
*#आठवां_अजूबा__________

 डीग क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें भैंस ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसे लोग "आठवां अजूबा" कह रहे हैं। उक्त नवजात बछड़े के 4 पैरों के बजाय 6 पैर हैं साथ ही शरीर पर 8 थन भी मौजूद हैं। 

प्राप्त जानकारी अनुसार जैसे ही पशुपालक के घर पैदा हुए इस अद्भुत नवजात बछड़े के जन्म की खबर फैली तो लोगो में कौतूहल का माहौल बन गया। देखते ही देखते आस-पास के दर्जनों गाँवों के लोग इस चमत्कार को अपनी आँखों से देखने के लिए इकट्ठा होने लगे। बताया गया ही कि जब जुड़वां बच्चे गर्भाशय में बनते है तब वह पूरी तरह अलग नहीं हो पाते हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार लोग जहाँ इसे आस्था और भगवान का चमत्कार मानकर देख रहे हैं तो वहीं पशु चिकित्सकों का नजरिया वैज्ञानिक है। डॉक्टरों के अनुसार यह एक अत्यंत दुर्लभ जन्मजात विकृति है। गर्भाशय में भ्रूण के विकास के दौरान कोशिकाओं के असामान्य विभाजन के कारण ऐसा होता है। उक्त "अजूबे" रूपी बछड़े की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्रीय पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा इस अनोखे बछड़े के स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखी जा रही है। अतिरिक्त अंगों के कारण ऐसे बच्चों को खड़े होने और दूध पीने में शुरुआती दिक्कतें आती हैं लेकिन फिलहाल बच्चा जीवित है और लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उक्त "अजूबे" रूपी बछड़े की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

#अद्भुत_अविश्वनीय_अकल्पनीय__ *#आठवां_अजूबा__________ डीग क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें भैंस ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसे लोग "आठवां अजूबा" कह रहे हैं। उक्त नवजात बछड़े के 4 पैरों के बजाय 6 पैर हैं साथ ही शरीर पर 8 थन भी मौजूद हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार जैसे ही पशुपालक के घर पैदा हुए इस अद्भुत नवजात बछड़े के जन्म की खबर फैली तो लोगो में कौतूहल का माहौल बन गया। देखते ही देखते आस-पास के दर्जनों गाँवों के लोग इस चमत्कार को अपनी आँखों से देखने के लिए इकट्ठा होने लगे। बताया गया ही कि जब जुड़वां बच्चे गर्भाशय में बनते है तब वह पूरी तरह अलग नहीं हो पाते हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार लोग जहाँ इसे आस्था और भगवान का चमत्कार मानकर देख रहे हैं तो वहीं पशु चिकित्सकों का नजरिया वैज्ञानिक है। डॉक्टरों के अनुसार यह एक अत्यंत दुर्लभ जन्मजात विकृति है। गर्भाशय में भ्रूण के विकास के दौरान कोशिकाओं के असामान्य विभाजन के कारण ऐसा होता है। उक्त "अजूबे" रूपी बछड़े की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार क्षेत्रीय पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा इस अनोखे बछड़े के स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखी जा रही है। अतिरिक्त अंगों के कारण ऐसे बच्चों को खड़े होने और दूध पीने में शुरुआती दिक्कतें आती हैं लेकिन फिलहाल बच्चा जीवित है और लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उक्त "अजूबे" रूपी बछड़े की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Nagar, Bharatpur | Jul 19, 2026

*मदरसे में छात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई कराना निंदनीय, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई -गृह राज्यमंत्री बेढ़म*

डीग, 18 जुलाई। प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म ने डीग जिले की पहाड़ी तहसील के मीलखेड़ा स्थित मदरसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि अध्ययनरत छात्राओं से इस प्रकार का कार्य कराना नियमों के विरुद्ध, निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गृह राज्यमंत्री ने शनिवार को भरतपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक बालिका की मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। जबकि घायल छात्राओं का अलवर के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर जिला प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं तथा डीग जिला कलक्टर पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
बेढ़म ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई जैसा जोखिमपूर्ण कार्य कराना गंभीर लापरवाही है। इस घटना पर संस्थान के संचालकों के साथ-साथ समाज को भी आत्ममंथन करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और निष्पक्ष जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की पहली प्राथमिकता घायल छात्राओं का बेहतर इलाज सुनिश्चित करना, उनकी सुरक्षा करना तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ कर पुनः शिक्षा से जोड़ना है।

गृह राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी बच्चे को ऐसी दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सामना न करना पड़े।

*मदरसे में छात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई कराना निंदनीय, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई -गृह राज्यमंत्री बेढ़म* डीग, 18 जुलाई। प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म ने डीग जिले की पहाड़ी तहसील के मीलखेड़ा स्थित मदरसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि अध्ययनरत छात्राओं से इस प्रकार का कार्य कराना नियमों के विरुद्ध, निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। गृह राज्यमंत्री ने शनिवार को भरतपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक बालिका की मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। जबकि घायल छात्राओं का अलवर के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर जिला प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं तथा डीग जिला कलक्टर पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं। बेढ़म ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई जैसा जोखिमपूर्ण कार्य कराना गंभीर लापरवाही है। इस घटना पर संस्थान के संचालकों के साथ-साथ समाज को भी आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और निष्पक्ष जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की पहली प्राथमिकता घायल छात्राओं का बेहतर इलाज सुनिश्चित करना, उनकी सुरक्षा करना तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ कर पुनः शिक्षा से जोड़ना है। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी बच्चे को ऐसी दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सामना न करना पड़े।

Nagar, Bharatpur | Jul 18, 2026

#मदरसे_में_छात्राओं_से_सेफ्टी_टैंक_की_सफाई_कराना_निंदनीय
#दोषियों_पर_होगी_सख्त_कार्रवाई 
#गृह_राज्यमंत्री_बेढ़म____________

 प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म ने डीग जिले की पहाड़ी तहसील के मीलखेड़ा स्थित मदरसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि अध्ययनरत छात्राओं से इस प्रकार का कार्य कराना नियमों के विरुद्ध, निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गृह राज्यमंत्री ने शनिवार को भरतपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक बालिका की मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। जबकि घायल छात्राओं का अलवर के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर जिला प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं तथा डीग जिला कलक्टर पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
बेढ़म ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई जैसा जोखिमपूर्ण कार्य कराना गंभीर लापरवाही है। इस घटना पर संस्थान के संचालकों के साथ-साथ समाज को भी आत्ममंथन करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और निष्पक्ष जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की पहली प्राथमिकता घायल छात्राओं का बेहतर इलाज सुनिश्चित करना, उनकी सुरक्षा करना तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ कर पुनः शिक्षा से जोड़ना है।

गृह राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी बच्चे को ऐसी दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सामना न करना पड़े।

#मदरसे_में_छात्राओं_से_सेफ्टी_टैंक_की_सफाई_कराना_निंदनीय #दोषियों_पर_होगी_सख्त_कार्रवाई #गृह_राज्यमंत्री_बेढ़म____________ प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढ़म ने डीग जिले की पहाड़ी तहसील के मीलखेड़ा स्थित मदरसे में सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान हुए हादसे को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि अध्ययनरत छात्राओं से इस प्रकार का कार्य कराना नियमों के विरुद्ध, निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। गृह राज्यमंत्री ने शनिवार को भरतपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में एक बालिका की मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। जबकि घायल छात्राओं का अलवर के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अलवर जिला प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं तथा डीग जिला कलक्टर पूरे मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं। बेढ़म ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्राओं से सेफ्टी टैंक की सफाई जैसा जोखिमपूर्ण कार्य कराना गंभीर लापरवाही है। इस घटना पर संस्थान के संचालकों के साथ-साथ समाज को भी आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और निष्पक्ष जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार की पहली प्राथमिकता घायल छात्राओं का बेहतर इलाज सुनिश्चित करना, उनकी सुरक्षा करना तथा उन्हें शीघ्र स्वस्थ कर पुनः शिक्षा से जोड़ना है। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी बच्चे को ऐसी दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति का सामना न करना पड़े।

Nagar, Bharatpur | Jul 18, 2026

#मदरसा_में_बहुत_बड़ा_हादसा 
#प्रशासन_ने_मौके_पर_पहुंचकर_लिया_जायजा__
#गोपालगढ़___
 डीग जिले के सीकरी इलाके के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के मील का मदरसा में शुक्रवार शाम सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से बड़ा हादसा हो गया। टैंक में सफाई के लिए उतरी छात्राओं को बचाने के प्रयास में एक के बाद एक छात्राएं अंदर जाती चली गईं और दम घुटने से बेहोश हो गईं। उक्त हादसे में हरियाणा के सांगरस निवासी 17 वर्षीय छात्रा रोहिल पुत्री अब्दुल रहीम की मौत हो गई जबकि 12 छात्राएं और एक युवक अचेत हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

प्राप्त जानकारी अनुसार मदरसा परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक की एक पट्टी कुछ दिन पहले टूट गई थी और इसके बाद टैंक की मशीनों से सफाई कराई गई थी पर एक हिस्से में थोड़ा मलबा रह गया था। छात्राओं ने स्वयं ही शेष मलबा साफ करने के लिए टैंक में उतर गईं थी और अंदर मौजूद जहरीली गैस के प्रभाव से वे बेहोश हो गईं थी। बताया गया है कि पहली छात्राओं को बचाने के लिए अन्य छात्राएं भी बिना सुरक्षा उपकरण टैंक में उतरती चली गईं थी और इसी दौरान सभी जहरीली गैस की चपेट में आ गईं थी। छात्राओं को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश निवासी तारिफ पुत्र महबूब भी टैंक में उतरा, लेकिन वह भी बेहोश हो गया था। 

प्राप्त जानकारी अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया था। बेहोश हुई छात्राओं को अलवर में उपचार के लिए ले जाया गया है। डीग कलेक्टर मयंक मनीष द्वारा बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अलवर के जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला से फोन पर बातचीत की गई है। बताया गया है कि मील का मदरसा में करीब 3500 विद्यार्थी तालीम लेते हैं, जिनमें 1500 छात्राएं और करीब 2000 छात्र हैं। पुलिस द्वारा मृत छात्रा के शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

#मदरसा_में_बहुत_बड़ा_हादसा #प्रशासन_ने_मौके_पर_पहुंचकर_लिया_जायजा__ #गोपालगढ़___ डीग जिले के सीकरी इलाके के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के मील का मदरसा में शुक्रवार शाम सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से बड़ा हादसा हो गया। टैंक में सफाई के लिए उतरी छात्राओं को बचाने के प्रयास में एक के बाद एक छात्राएं अंदर जाती चली गईं और दम घुटने से बेहोश हो गईं। उक्त हादसे में हरियाणा के सांगरस निवासी 17 वर्षीय छात्रा रोहिल पुत्री अब्दुल रहीम की मौत हो गई जबकि 12 छात्राएं और एक युवक अचेत हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार मदरसा परिसर में स्थित सेप्टिक टैंक की एक पट्टी कुछ दिन पहले टूट गई थी और इसके बाद टैंक की मशीनों से सफाई कराई गई थी पर एक हिस्से में थोड़ा मलबा रह गया था। छात्राओं ने स्वयं ही शेष मलबा साफ करने के लिए टैंक में उतर गईं थी और अंदर मौजूद जहरीली गैस के प्रभाव से वे बेहोश हो गईं थी। बताया गया है कि पहली छात्राओं को बचाने के लिए अन्य छात्राएं भी बिना सुरक्षा उपकरण टैंक में उतरती चली गईं थी और इसी दौरान सभी जहरीली गैस की चपेट में आ गईं थी। छात्राओं को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश निवासी तारिफ पुत्र महबूब भी टैंक में उतरा, लेकिन वह भी बेहोश हो गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया था। बेहोश हुई छात्राओं को अलवर में उपचार के लिए ले जाया गया है। डीग कलेक्टर मयंक मनीष द्वारा बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अलवर के जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला से फोन पर बातचीत की गई है। बताया गया है कि मील का मदरसा में करीब 3500 विद्यार्थी तालीम लेते हैं, जिनमें 1500 छात्राएं और करीब 2000 छात्र हैं। पुलिस द्वारा मृत छात्रा के शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Nagar, Bharatpur | Jul 18, 2026