नगर नौसा: नगरनौसा बाजार में बंदर का आतंक, हमले में चार लोग घायल, मची अफरा-तफरी
नगरनौसा बाजार में बुधवार को एक बंदर के अचानक लोगों पर हमला करने से अफरा-तफरी मच गई। बंदर के हमले में करीब चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए बाजार में लोगों का आवागमन भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर काफी देर तक बाजार के आसपास घूमता रहा और राहगीरों को परेशान करता रहा। अचानक हमला किए जाने से लोगों में भय का माहौल बन गया।