इटावा: एकता कालोनी अग्निकांड में मां की मौत के 6 दिन बाद बेटे की भी हुई मौत, खबर सुनकर मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ी
Etawah, Etawah | Apr 14, 2025 एकता कालोनी में सात दिन पूर्व सिलेंडर में आग लगने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मां, बेटा और बहू जलकर गंभीर रुप से घायल हो गए थे। इस घटना में मां की मौत के 6वे दिन दिल्ली एम्स में बेटी बेटे नितिन की मौत होने से स्वजन, रिश्तेदारों में मातम छा गया। जबकि बहू अभी का इलाज अभी भी जारी है। सोमवार शाम हृदयविदारक खबर सुनकर आस पड़ोस के लोग नितिन के घर जुट गए और शोक जताया।