इटावा: बसरेहर इलाक़े में गेंहू काटते समय थ्रेसर में हाथ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल से सैफ़ई पीजीआई रैफर
Etawah, Etawah | Apr 14, 2025 बसरेहर इलाक़े के नगला बाबू हरनारायण गांव के रहने वाले युवक अजीत सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने खेत पर गेंहू थ्रेसर से काट रहा था तभी अचानक हाथ थ्रेसर में चला जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसको जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सैफ़ई पीजीआई रैफर कर दिया है।