इटावा: बढ़पुरा इलाके के कामेत गांव में घर में आग लगने से झुलसी महिला की सैफई पीजीआई में इलाज के दौरान हुई मौत, मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Apr 14, 2025 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के कामेत गांव में 1 अप्रैल की सुबह शिव कुमार शर्मा के घर में आग लगने से कमरे में पूजा कर रही उनकी पत्नी नीमा शर्मा आग से झुलसकर घायल हो गई थी जिन्हें उपचार के लिए सेप पीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां इलाज दौरान रविवार देर शाम उनकी मृत्यु हो गई, सोमवार दोपहर 1:00 बजे बढ़पुरा पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों में कोहराम मचा